
घटना को अंजाम देने वाले 01 विधि विवादित किशोर को लिया संरक्षण में
दिनांक: 20 जून 2026
देहरादून: आज दिनांक 20-06-2026 को दून चौक/बुद्धा चौक पर तैनात सीपीयू कर्मियों की सतर्कता से एक चोरी की स्कूटी बरामद की गई और नाबालिग को पकड़ा गया। ड्यूटी के दौरान सीपीयू कर्मियों ने दून चौक पर एक 12 वर्षीय नाबालिग को खतरनाक तरीके से स्कूटी चलाते हुए रोका। चेकिंग के दौरान नाबालिग स्कूटी संख्या UK-07-BN-5981 के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाया। वाहन के पंजीकरण नंबर के आधार पर वाहन स्वामी से संपर्क किया गया। स्वामी हरिओम पुत्र मथुरा प्रसाद, निवासी मल्लूगंज, पलटन बाजार, देहरादून ने बताया कि उक्त स्कूटी आज सुबह करीब 10:00 बजे निरंजनपुर मंडी क्षेत्र से चोरी हो गई थी और वह इसकी प्राथमिकी दर्ज कराने थाना जा रहे थे। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए सीपीयू कर्मियों ने तत्काल यातायात कंट्रोल के माध्यम से सूचना प्रसारित की। इसके बाद चौकी धारा, थाना कोतवाली नगर को सूचित कर नाबालिग को स्कूटी सहित उनके सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस टीम:
हे0का0 सहदीप
कां0 अमरीश कुमार
देहरादून पुलिस द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन और अपराधों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। आमजन से अपील है कि नाबालिगों को वाहन न चलाने दें और अपने वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
