ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा की जनविरोधी नीतियों को ‘परिवर्तन संकल्प सम्मेलन’ के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाएगी कांग्रेस: प्रीतम सिंह

विधानसभा चुनाव 2026: कांग्रेस का ‘संवाद अभियान’ 28 जून से, 4 जोन में बंटा प्रदेश

देहरादून, 19 जून 2026

आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, देहरादून में चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने संयुक्त पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। प्रीतम सिंह ने बताया कि प्रदेश में चरम महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, महिलाओं में असुरक्षा और व्याप्त भ्रष्टाचार से हर नागरिक परेशान है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों को उजागर करने के लिए कांग्रेस 28 जून से ‘परिवर्तन संकल्प सम्मेलन’ शुरू कर रही है। पहले चरण में पर्वतीय विधानसभाओं को चार जोन में बांटा गया है।

जोन-1: 28 जून से 2 जुलाई – प्रभारी गणेश गोदियाल, मयूख महर, हरीश धामी, खुशाल सिंह अधिकारी। चम्पावत, लोहाघाट, पिथौरागढ़, डीडीहाट, धारचूला, गंगोलीहाट, बागेश्वर, कपकोट शामिल।

जोन-2: 28 जून से 7 जुलाई – प्रभारी डॉ. हरक सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह नेगी, शूरवीर सजवान, लखपत बुटोला, जीत राम, मनोज रावत। यमकेश्वर, कोटद्वार, लैंसडाउन, चौबट्टाखाल, श्रीनगर, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, केदारनाथ, बद्रीनाथ, थराली, कर्णप्रयाग शामिल।

जोन-3: 28 जून से 7 जुलाई – प्रभारी प्रीतम सिंह, भुवन कापड़ी, विक्रम सिंह नेगी। पुरोला, यमुनोत्री, गंगोत्री, प्रतापनगर, घनसाली, टिहरी, नरेन्द्रनगर, देवप्रयाग, धनौल्टी शामिल।

जोन-4: 29 जून से 9 जुलाई – प्रभारी करन माहरा, गोविंद सिंह कुंजवाल, मनोज तिवारी, मदन बिष्ट, सुमित हृदयेश। हल्द्वानी, लालकुआं, कालाढूंगी, भीमताल, नैनीताल, रामनगर, जागेश्वर, अल्मोड़ा, सोमेश्वर, द्वाराहाट, रानीखेत, सल्ट शामिल।

हर विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन, जनसभा, संवाद और धरना-प्रदर्शन होगा। हरीश रावत व यशपाल आर्य किसी भी जोन में शामिल हो सकते हैं।

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है। प्रदेश के संसाधन, खनन पट्टे और क्रशर भाजपा समर्थकों के कब्जे में हैं। उन्होंने कहा, “भाजपा राज में मछलियाँ अंदर हैं, मगरमच्छ बाहर।” छोटी मछलियों को बलि का बकरा बनाया जा रहा है, उन्हें बड़ी मछलियों के नाम उजागर करने चाहिए। उन्होंने मीडिया से आग्रह किया कि सरकार की असलियत जनता तक पहुंचाने में सहयोग करें। अगले चरण में उधम सिंह नगर, हरिद्वार, देहरादून व विकासनगर समेत मैदानी क्षेत्रों के लिए कार्यक्रम तय होगा।

कार्यक्रम अभी पर्वतीय इलाक़ों की विधानसभाओं के लिए तय किया गया है आने वाले समय में मैदानी इलाक़ों के लिए भी रूप रेखा तैयार की जाएगी जिसमे ऊधम सिंह नगर हरिद्वार देहरादून विकास नगर अन्य शामिल होंगे।
पत्रकार वार्ता में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह, राजेंद्र भंडारी, नवीन जोशी, प्रवक्ता डॉ प्रतिमा सिंह, अभिनव थापर, सुनीत राठौड़ आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *