ब्रेकिंग न्यूज़

विश्व पर्यावरण दिवस पर राजीव गांधी स्टडी सर्किल का सफाई अभियान, धस्माना बोले- प्लास्टिक है पर्यावरण का सबसे बड़ा दुश्मन

देहरादून, 05 जून, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजीव गांधी स्टडी सर्किल, देहरादून चैप्टर ने स्टेट स्टूडेंट सेक्रेटरी सुप्रिया धस्माना के नेतृत्व में राजपुर रोड मसूरी डायवर्जेंट से ओल्ड मसूरी रोड स्थित शिव बावड़ी तक सफाई अभियान चलाया। कार्यक्रम का शुभारंभ एआईसीसी सदस्य व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने पैसिफिक अपार्टमेंट्स के सामने झाड़ू लगाकर किया।

अभियान के तहत सड़क किनारे फैले प्लास्टिक-पॉलिथीन को एकत्र कर डिस्पोजेबल बैग्स में जमा किया गया और नगर निगम की कूड़ा गाड़ी से निस्तारण के लिए भिजवाया गया। इस दौरान “से नो टू प्लास्टिक” और “क्लीन दून-ग्रीन दून” अभियान की भी शुरुआत की गई।

सूर्यकांत धस्माना ने कहा, “प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग से भावी पीढ़ियों को बचाने के लिए पर्यावरण संरक्षण की शुरुआत घर से करनी होगी। सूखा-गीला और ऑर्गेनिक-नॉन ऑर्गेनिक कचरा अलग-अलग निस्तारित करें। प्लास्टिक पर्यावरण का सबसे बड़ा दुश्मन है, यह न सड़ता है, न गलता है।”

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की 67% भूमि वन क्षेत्र है, यहां गंगा-यमुना समेत तमाम नदियां और ग्लेशियर हैं जो देश-दुनिया को ऑक्सीजन देते हैं, लेकिन केंद्र सरकार इसके बदले राज्य को कुछ नहीं देती। उन्होंने उत्तराखंड को “ग्रीन बोनस” देने की मांग दोहराई।

मौके पर सुप्रिया धस्माना ने कहा कि “क्लीन दून-ग्रीन दून” अभियान एक दिन का इवेंट नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड में युवाओं का सतत अभियान होगा, जिसे छात्र वर्ग और आम जनता तक पहुंचाया जाएगा।

कार्यक्रम में विजय लक्ष्मी, उषा उनियाल, ओजस्वी, अनुज दत्त शर्मा, आनंद सिंह पुंडीर, ध्रुव जुयाल, डॉ. रितिका उनियाल, डॉ. उत्कर्ष समेत कई स्वयंसेवी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *