
देहरादून के दून लिजेंड्स क्लब की वार्षिक बैठक में जश्न का माहौल
कर्नल मनोज रावत और मेजर हबी जंग गुरुंग रहे मुख्य अतिथि
कुल बहादुर गुरुंग बने बेस्ट मिडफील्डर, वैभव बाली को बेस्ट गोलकीपर का सम्मान
देहरादून, 27 अक्टूबर 2026
दून लिजेंड्स फुटबॉल क्लब, देहरादून की वार्षिक आम बैठक (AGM) आज संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कर्नल मनोज रावत (सेवानिवृत्त) और विशेष अतिथि के रूप में मेजर हबी जंग गुरुंग (सेवानिवृत्त) उपस्थित रहे। क्लब के महासचिव श्री भूपेन्द्र रावत और वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री प्रतेश जोशी ने गुलदस्ता और माला पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया।
क्लब की स्थापना 23 अगस्त 2026 को हुई थी। स्थापना के मात्र दो महीने के भीतर क्लब ने मसूरी और देहरादून में छह 40+ टूर्नामेंट में भाग लिया, जिसमें दो टूर्नामेंट में चैंपियन और एक में उपविजेता रहा।
उपलब्धियां:–
विजेता – मसूरी (24.10.2026) और देहरादून (11.10.2026)
उपविजेता – मसूरी (30.09.2026)
बैठक में तीनों ट्रॉफियों के साथ जश्न मनाया गया। 11 अक्टूबर को गोरखा मिलिट्री स्कूल में आयोजित स्वर्गीय शौरभ गुरुंग मेमोरियल टूर्नामेंट में श्री कुल बहादुर गुरुंग को बेस्ट मिडफील्डर और श्री वैभव बाली को बेस्ट गोलकीपर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
