
देहरादून, 27 सितंबर 2026
भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड ने संगठन को और अधिक सक्रिय व मीडिया संवाद को सशक्त बनाने के लिए जिला मीडिया समन्वयकों की सूची जारी कर दी है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट जी के निर्देश पर प्रदेश मीडिया विभाग द्वारा यह सूची जारी की गई है, जिसमें सभी 13 जनपदों में अनुभवी प्रदेश प्रवक्ताओं और मीडिया संपर्क विभाग के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

राजधानी देहरादून जिले की जिम्मेदारी प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक को दी गई है। पाठक लंबे समय से पार्टी की मीडिया गतिविधियों में सक्रिय रही हैं और पार्टी के पक्ष को मजबूती से रखती रही हैं। राजधानी जैसे महत्वपूर्ण जिले की जिम्मेदारी मिलने से उनकी भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी के अनुसार सभी जिला समन्वयक अपने-अपने जिलों में पार्टी की रीति-नीति, केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, संगठनात्मक कार्यक्रमों और अभियानों को मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाएंगे तथा मीडिया के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करेंगे। यह निर्णय आगामी राजनीतिक व संगठनात्मक गतिविधियों के दृष्टिगत अत्यंत महत्वपूर्ण है। अतः सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
