ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तराखंड में नही चलने दी जाएगी झूठ की दुकान – हनी पाठक

पवन खेड़ा के आरोपों पर भाजपा का पलटवार

देहरादून, 17 सितंबर

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा द्वारा भाजपा सरकार पर लगाए गए आरोपों पर कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली जाकर उत्तराखंड की भाजपा सरकार के प्रति भ्रम फैलाने वालों की झूठ की दुकान नहीं चलने दी जाएगी। हनी पाठक ने कहा कि “पवन खेड़ा, PSU का मतलब ‘पुष्कर सेलिंग उत्तराखंड’ नहीं, बल्कि ‘पवन खेड़ा Spreading Untruth in Uttarakhand’ है।” उन्होंने पवन खेड़ा के बयानों को दकियानूसी करार दिया।
86 में से 84 नियम बदले जाने वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए हनी पाठक ने कहा कि कांग्रेस नेता पहले आंकड़े और गणित समझ लें। जिस पार्टी ने 60 साल से ज्यादा देश में राज किया, वो आज भाजपा सरकार के काम पर सवाल उठा रही है। टी-20 पर सवाल उठाने से पहले बताएं कि आपने कितने जीरो बनाए हैं, आप तो जीरो पर ही आउट हो चुके हैं।भाजपा सरकार के कामकाज का जिक्र करते हुए प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि उत्तराखंड में सभी टेंडर पूरी पारदर्शिता और नियमों के तहत हुए हैं। उन्होंने कांग्रेस को खुली चुनौती देते हुए कहा कि एक भी हाइड्रो प्रोजेक्ट दिखा दें, जिससे निवेश आया हो और प्रदेश में विकास न हुआ हो। एक भी ऐसा दस्तावेज दिखा दें जिससे राज्य को राजस्व और युवाओं को रोजगार न मिला हो। प्रदेश में 40 हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिला है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार की भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति है। प्रदेश में 200 से ज्यादा भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा गया है, कई निलंबित हुए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐसे कड़े फैसले लिए हैं जो पूरे देश के लिए नजीर हैं। उत्तराखंड यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना है। अंत में उन्होंने कहा कि बयान देने से पहले ज्ञान अर्जित कर लें, मेरे चैलेंज को स्वीकार कर दस्तावेज दिखाएं, उसके बाद ही बात करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *