ब्रेकिंग न्यूज़

आगामी विधानसभा चुनावों के लिए AICC कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

देहरादून, शुक्रवार 28 अगस्त 2026

आगामी 2027 विधानसभा चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग की चेयरपर्सन श्रीमती सुप्रिया श्रीनेत ने चुनाव संबंधी गतिविधियों के समन्वय के लिए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की एक विशेष टीम का गठन किया है।

इस टीम के पदाधिकारियों को विभिन्न राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों से संबंधित सोशल मीडिया गतिविधियों के समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


जिम्मेदारियों का विवरण इस प्रकार है –

1. पंजाब विधानसभा चुनाव

– श्री अमरजीत सिंह, National Coordinator (Current In-charge, Punjab)

– श्री अभय तिवारी, National Coordinator

2. उत्तराखंड विधानसभा चुनाव

– श्री संदीप गुप्ता, National Coordinator

– श्री अक्षत सिंह, National Coordinator

इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश, गोवा और मणिपुर में भी राष्ट्रीय पदाधिकारियों को चुनाव संबंधी सोशल मीडिया गतिविधियों के समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सभी नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों को संबंधित राज्यों में सोशल मीडिया गतिविधियों के प्रभावी समन्वय, रणनीतिक योजना तथा संगठन के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करने की मुख्य जिम्मेदारी दी गई है।

विशेष रूप से उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री अमरजीत सिंह को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए National Coordinator (Current In-charge, Punjab) के रूप में पुनः जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके साथ मध्य प्रदेश के श्री अभय तिवारी को भी पंजाब के चुनाव समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी क्रम में उत्तराखंड प्रदेश में चुनावी गतिविधियों के समन्वय हेतु श्री संदीप गुप्ता एवं श्री अक्षत सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *