ब्रेकिंग न्यूज़

जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग को लेकर 16वें दिन भी जारी रहा धरना, आज शासन के साथ होगी वार्ता

देहरादून: बुधवार, 22 जुलाई 2026

उत्तराखण्ड जल संस्थान अधिकारी/कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग को लेकर मुख्यालय पर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को 16वें दिन भी जारी रहा।

लंबे समय से चल रहे आंदोलन के दृष्टिगत शासन की ओर से पेयजल अपर सचिव झरना कमठान धरनास्थल पर पहुंचे और आंदोलनकारियों से वार्ता की।

इस अवसर पर मोर्चे के सलाहकार गजेंद्र कपिल ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशों पर अपर सचिव द्वारा सकारात्मक आश्वासन दिया गया है। उन्होंने सूचित किया कि जल संस्थान के राष्ट्रीयकरण एवं एकीकरण के संबंध में बुधवार 23 जुलाई 2026 को प्रातः 11:00 बजे शासन स्तर पर बैठक आयोजित की गई है। बैठक में जल निगम एवं जल संस्थान दोनों के कर्मचारी संघों के पदाधिकारी प्रतिभाग करेंगे। बैठक में मोर्चा द्वारा राजकीयकरण की मांग को प्रमुखता से रखा जाएगा।

मुख्य संयोजक नन्दलाल जोशी_ ने कहा कि यदि वार्ता विफल रहती है और राजकीयकरण की मांग नहीं मानी जाती है, तो मोर्चा पुनः धरना प्रारम्भ करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मोर्चा राजकीयकरण के बिना किसी भी प्रकार के एकीकरण का विरोध करेगा।

राज्य निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश राणाकोटी ने कहा कि यह मांग अत्यंत पुरानी है। माननीय मुख्यमंत्री जी का इस विषय में सकारात्मक रुख है। बैठक के उपरांत ही आगे की रणनीति तय की जाएगी।

इस अवसर पर गजेंद्र कपिल – सलाहकार, जयपाल सिंह चौहान – संयोजक, नन्दलाल जोशी – मुख्य संयोजक, यशवंत सिंह रावत – संयोजक, विमल भंडारी – सह संयोजक, भूपेंद्र सिंह चौहान – सह संयोजक, सूर्य प्रकाश राणाकोटी – अध्यक्ष, राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, मनोज कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में मोर्चे से जुड़े कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *