
देहरादून, 18 जुलाई 2026
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी NTA द्वारा घोषित री-नीट यूजी 2026 के परिणामों में एलेन उत्तराखंड सेंटर के विद्यार्थियों ने एक बार फिर बाजी मार ली है। इस वर्ष भी संस्थान के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया।

री-नीट 2026 में आदि जैन ने ऑल इंडिया रैंक 242 हासिल कर उत्तराखंड टॉपर का खिताब अपने नाम किया। एलेन देहरादून के कुल 15 विद्यार्थियों ने देश की टॉप 25000 रैंक में जगह बनाई। इनमें 5 छात्र टॉप 5000 और 8 छात्र टॉप 10000 में शामिल हैं।
एलेन के टॉपर्स:
आदि जैन – AIR 242, आयुष्मान त्यागी – AIR 1688, मैत्री दीक्षित – AIR 3232, आशी अग्रवाल – AIR 4030, इशिता डिमरी – AIR 4830। इसके अलावा कुश चौहान, श्रद्धा पाल, मोहित नौटियाल, मानवी पोखरियाल, संचय के. सिंह, तनिष्क चौरसिया, तरंग धीमान, वर्णिका तोमर, यशवी शर्मा और सोहेल अंसारी ने भी टॉप रैंक हासिल की।

शुक्रवार को राजपुर रोड स्थित एलेन सेंटर में आयोजित पत्रकार वार्ता में सेंटर हेड विनय माकिन ने बताया कि 21 जून 2026 को हुई इस राष्ट्रीय परीक्षा में लगभग 20 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। कड़े मुकाबले के बावजूद एलेन के छात्रों ने राष्ट्रीय, उत्तराखंड और नॉर्थ जोन स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया।
शुक्रवार को राजपुर रोड स्थित एलेन सेंटर में आयोजित पत्रकार वार्ता में सेंटर हेड विनय माकिन ने बताया कि 21 जून 2026 को हुई इस राष्ट्रीय परीक्षा में लगभग 20 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। कड़े मुकाबले के बावजूद एलेन के छात्रों ने राष्ट्रीय, उत्तराखंड और नॉर्थ जोन स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया। माकिन ने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों और फैकल्टी को बधाई देते हुए कहा, “यह सफलता छात्रों की मेहनत, अभिभावकों के विश्वास और शिक्षकों के समर्पण का नतीजा है। एलेन लगातार प्रदेश के मेडिकल एस्पिरेंट्स को राष्ट्रीय मंच पर आगे बढ़ा रहा है।”उल्लेखनीय है कि एलेन करियर इंस्टीट्यूट पिछले कई वर्षों से NEET और JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम दे रहा है।
