ब्रेकिंग न्यूज़

लाखों के पुरस्कारों के साथ राष्ट्रीय केस स्टडी प्रतियोगिता “RISE & ACT” का आयोजन, 20 अगस्त को दिल्ली में राष्ट्रीय सम्मेलन

राष्ट्रीय केस स्टडी प्रतियोगिता “RISE & ACT” का आयोजन, विजेताओं को मिलेंगे ₹1.51 लाख के पुरस्कार

देहरादून: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती के अवसर पर राजीव गांधी स्टडी सर्किल, दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय केस स्टडी प्रतियोगिता “RISE & ACT: Resilient Initiatives for Social, Environmental & Community Action” का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में तथा राजीव गांधी फाउंडेशन के सहयोग से होगा। प्रतियोगिता की थीम “हरा भरा स्वराज: उठो और कार्य करो – स्थानीय आवाज़, सामूहिक कार्य, टिकाऊ भविष्य” रखी गई है। राजीव गांधी स्टडी सर्किल की उत्तराखंड स्टूडेंट सेक्रेटरी सुश्री सुप्रिया धस्माना ने बताया कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पीएचडी विद्यार्थी निःशुल्क प्रतिभाग कर सकते हैं। इसका उद्देश्य युवाओं को पर्यावरण और सामुदायिक मुद्दों पर शोध के लिए प्रेरित करना और जमीनी स्तर पर समाधान तलाशना है। प्रतियोगिता के दो विकल्प रखे गए हैं: ऐसी पर्यावरणीय समस्या पर केस स्टडी, जिसे समुदाय की सहभागिता से सफलतापूर्वक हल किया गया हो। किसी अनसुलझी पर्यावरणीय चुनौती पर समुदाय-आधारित पहलों, सरकारी नीतियों या दोनों के समन्वय से समाधान प्रस्तुत करता शोध-पत्र। पुरस्कार एवं अवसर: प्रतियोगिता में कुल ₹1.51 लाख के 25 नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रथम पुरस्कार ₹50,000, द्वितीय ₹30,000 और तृतीय ₹20,000 का है। इसके अलावा सात सांत्वना पुरस्कार ₹5,000 प्रत्येक तथा 15 सर्वश्रेष्ठ प्रश्नकर्ता पुरस्कार ₹1,000 प्रत्येक के होंगे। सर्वश्रेष्ठ 20 शोध-पत्रों को 20 अगस्त 2026 को नई दिल्ली स्थित जवाहर भवन में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। चयनित शोध-पत्र प्रकाशित भी किए जाएंगे। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और कॉन्फ्रेंस किट प्रदान की जाएगी। जमा करने संबंधी नियम: शोध-पत्र अधिकतम 5000 शब्दों का वर्ड डॉक्यूमेंट होना चाहिए और APA 7 शैली में तैयार किया जाए। प्लेजियरीज़्म 12% से कम तथा एआई उपयोग 30% से कम होना अनिवार्य है। महत्वपूर्ण तिथियां:
सार (Abstract) जमा करने की अंतिम तिथि: 4 अगस्त 2026
पूर्ण शोध-पत्र जमा करने की अंतिम तिथि: 10 अगस्त 2026
पंजीकरण: निःशुल्क अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: सुश्री सुप्रिया धस्माना, स्टेट स्टूडेंट सेक्रेटरी, उत्तराखंड। मोबाइल: +91 9560442042, ईमेल: rajivgandhistudycircledelhi@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *