ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तराखण्ड क्रान्ति दल ने बालावाला में किया नए कार्यालय का उद्घाटन, ‘UKD Vision 2027’ जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित

रविवार, दिनांक: 28 जून 2026

देहरादून। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल (UKD) ने रविवार को देहरादून के बालावाला में अपने नए कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर ‘UKD Vision 2027’ जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उत्तराखंड के समसामयिक मुद्दों, राज्य के भविष्य और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।

केंद्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती ने कहा कि UKD ने लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व ही चुनावी तैयारियां प्रारंभ कर दी थीं और अब पार्टी को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा, “जिस दल ने उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन का नेतृत्व किया, आज उसी के झंडे तले आमजन पुनः एकजुट हो रहा है। यह राज्य के भविष्य के लिए शुभ संकेत है। उत्तराखंड को बचाने के लिए जनता एक बार फिर UKD के साथ जुड़ रही है।”

कार्यक्रम के आयोजक संजय चौधरी ने बताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत डोईवाला क्षेत्र से जनसंवाद की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य गांव-गांव पहुंचकर आम लोगों की समस्याओं को सुनना तथा ‘Vision 2027’ के माध्यम से उन्हें पार्टी की सोच एवं योजनाओं से जोड़ना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *